सूरह फ़ातिहा
हिंदी तर्जुमा
बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम
ईमान
अल्लाह के नाम से शुरू जो बहुत मेहरबान रहमत वाला
इरफ़ान
अल्लाह के नाम से शुरू जो निहायत मेहरबान, रहमत वाला है
1
अल्हम्दु लिल्लाहि रब्बिल आलमीन
ईमान
सब खूबियाँ अल्लाह को जो मालिक सारे जहान वालों का
इरफ़ान
सब तारीफ़ें अल्लाह के लिए हैं जो तमाम जहान वालों का पालने वाला है
2
अर्रहमा-निर्रहीम
ईमान
बहुत मेहरबान रहमत वाला
इरफ़ान
बहुत मेहरबान रहमत वाला
3
मालिकी यौमिद्दीन
ईमान
रोज़-ए-जज़ा का मालिक
इरफ़ान
जज़ा के दिन का मालिक
4
इय्याका नअबुदु व इय्याका नसतईन
ईमान
हम तुझी को पूजें और तुझी से मदद चाहें
इरफ़ान
हम तेरी ही इबादत करते हैं और तुझ ही से मदद चाहते हैं
5
इहदि-नस्सिरातल मुस्तकीम
ईमान
हम को सीधा रास्ता चला
इरफ़ान
हमें सीधे रास्ते पर चला
6
सिरातल लज़ीना अनअम्ता अलैहिम
ईमान
रास्ता उन का जिन पर तू ने एहसान किया
इरफ़ान
उन लोगों का रास्ता जिन पर तू ने एहसान किया
7
ग़ैरिल मग़दूबि अलैहिम वलद्दाल्लीन
ईमान
न उन का जिन पर ग़ज़ब हुआ और न भटके हुओं का
इरफ़ान
न कि उनका रास्ता जिन पर ग़ज़ब हुआ और न बहके हुओं का
सूरह फ़ातिहा शरीफ़ हिंदी में पढ़ने के लिए ऊपर पूरी आयतें हिंदी तर्जुमे के साथ दी गई हैं। बहुत से लोग रोज़ाना Fatiha Sharif Hindi mein या Fatiha Sharif Hindi mein पढ़ना पसंद करते हैं, ख़ासकर जुमे के दिन। अगर आप Surah Fatiha in Hindi या Surah Fatiha Hindi me ढूंढ रहे थे, तो ये पेज हर आयत आसान हिंदी में पढ़ने की सुविधा देता है।
Fatiha Sharif हिंदी में कैसे पढ़ें?
ऊपर दी गई हर आयत के साथ उसका हिंदी तर्जुमा भी मौजूद है, ताकि Surah Fatiha Hindi me आसानी से समझी जा सके।
सूरह फ़ातिहा हिंदी में पढ़ने के लिए क्या ज़रूरी है?
कोई खास शर्त नहीं — Fatiha Sharif Hindi mein पढ़ने के लिए बस नियत और तवज्जो काफ़ी है।
क्या Surah Fatiha Hindi mein तर्जुमे के साथ मिल सकती है?
जी हाँ, इस पेज पर सूरह फ़ातिहा हिंदी में तर्जुमे के साथ मौजूद है।
अल्लाह हम सबको इस पर अमल करने की तौफ़ीक़ अता फ़रमाए, आमीन।

