Ad Banner

हज़रत ईशा अलैहिस्सलाम के 4 मोजेजात | hazrat isa a s ke 4 mojzat | in hindi

हज़रत ईशा अलैहिस्सलाम के 4 मोजेजात | hazrat isa a s ke 4 mojzat | in hindi

 

हजरत ईशा अलैहिस्सलाम ने बनी इसराइल के सामने अपनी नबूवत और मौजेजात का ऐलान करते हुए यह तकरीर फ़रमाई जो क़ुरआने मजीद के सूरह आले इमरान में है  जिसका तर्जुमा यह है के ( वह रसूल होगा बनी इसराइल की तरफ फरमाता हुआ के मैं तुम्हारे पास एक निशानी लाया हूं तुम्हारे रब की तरफ से के मैं तुम्हारे लिए मिट्टी से परिंदे की सूरत बनाता हूं 


फिर मैं उसमे फूँक मरता हुन तो वह फौरन परिंदा हो जाती है अल्लाह के हुकुम से और मैं शिफ़ा देता हूं मादरजात अंधे और सफेद दाग वाले को और मैं मुर्दे जिंदा करता हूं अल्लाह के हुक्म से और मैं बताता हूं जो तुम खाते और जो तुम अपने घर में जमा करके रखते हो बेशक इन बातों में तुम्हारे लिए बड़ी निशानी है अगर तुम ईमान रखते हो ) इस तकरीर में आपने अपने 4 मोजेजात का एलान फरमाया  


(1) मिट्टी के परिंदे बनाकर उनको फूंक मारकर उड़ा देना

(2) मादरजात अंधे और कोढ़ी को शिफा देना

(3) मुर्दों को जिंदा करना

(4) जो कुछ खाया और जो कुछ घरों में छुपा कर रखा उनकी खबर देना


अब इन 4 मोजेजात की तफ़सीर यूं है



(1) मिट्टी के परिंदे बनाकर उड़ा देना जब बनी इसराइल ने यह मोजेजा तलब किया के मट्टी का परिंदा बनाकर उड़ा दे तो आपने एक मिट्टी का चमगादड़ बनाकर उड़ा दिया हजरत ईसा अलैहिस्सलाम ने परिंदों मैं से चमगादड़ को इसलिए शामिल किया के परिंदों में से सबसे मुकम्मल और अजीबोगरीब यही परिंदा है क्योंकि इसके आदमी की तरह दांत भी होते हैं और वह आदमी की तरह हंसता भी है


और यह बगैर पर के अपने बाजुओं से उड़ता है और यह परिंदा जानवरों की तरह बच्चा पैदा करता है और इसको हैज भी आता है रिवायत मैं आता है के जब तक बनी इसराइल उस परिंदे को देखते रहते तब तक यह परिंदे उड़ते रहते और जैसे उनकी नजरों से ओझल हो जाते तो वह गिर के मर जाते ऐसा इसलिए होता था के खुदा के पैदा किए हुए और बंदे के पैदा किए हुए मैं फर्क मोर इम्तियाज बाकी रहे


(2) मादरजात अंधे और कोढ़ी को शिफा देना रिवायत है के एक दिन में 50 अंधों और कोढ़ियों को आपकी दुआ से शिफा हासिल हुई के वह ईमान ले आएंगे


(3) मुर्दों को जिंदा करना रिवायत है के आपने चार मुर्दों को जिंदा फरमाया था आजर अपने दोस्त को एक बुढ़िया के लड़के को एक केसर वसूल करने वाले कि लड़की को और हजरत साम बिन नूह अलैहिस्सलाम को


अजर यह हजरत ईशा अलैहिस्सलाम के एक दोस्त थे जब उनका इंतकाल होने लगा तो उनकी बहन ने आपके पास एक काशीद भेजा के आपका दोस्त मर रहा है उस वक्त आप अपने दोस्त से 3 दिन की दूरी पर थे अजर के इंतकाल और दफन के बाद हजरत ईशा अलैहिस्सलाम वहां पहुंचे और अजर की कब्र के पास तशरीफ़ ले गए और अजर को पुकारा तो वह जिंदा होकर अपनी कब्र से बाहर निकल आए और बरसों तक जिंदा रहे और साहिबे औलाद भी हुए


बुढ़िया का बेटा बुढ़िया का बेटा मर गया था और लोग उसका जनाजा उठा कर उसे दफन करने के लिए ले जा रहे थे हजरत ईशा अलैहिस्सलाम का उधर से गुजर हुआ तो वह आपकी दुआ से जिंदा होकर जनाजे से उठ कर बैठ गया और कपड़े पहन कर अपनी जनाजे की चारपाई कंधे पर उठाकर अपने घर की तरफ चल दिया और मुद्दतों तक जिंदा रहा उसकी औलाद भी हुई


आसद की बेटी एक चंगी वसूल करने वाले की बेटी मर गई थी उसकी मौत के 1 दिन बाद हजरत ईशा अलेही सलाम की दुआ से वह जिंदा हो गई और बहुत दिनों तक जिंदा रही और उसके बच्चे भी हुए


हजरत साम बिन नूह अलैहिस्सलाम तीनों मुर्दों को जब  आपने जिंदा फरमाया तो बनी इसराइल के बाशिंदों ने कहा के यह तीनों दर हकीकत मरे नहीं थे बल्कि तीनों पर सख्तातारी था इसलिए वह होश में आ गए लिहाजा आप किसी पुराने मुर्दे को जिंदा करके दिखाइए तो आपने फरमाया के हजरत साम बिन नुह अलैहिस्सलाम को वफात पाए हुए चार हजार बरस का जमाना गुजर गया है 


तुम मुझे उनकी कब्र पर ले चलो तो मैं उनको अल्लाह के हुकु से जिंदा कर देता हूं तो आपने उनकी कब्र के पास जाकर इसमें आजम पड़ा तो फौरन ही हजरत साम बीन नूह अलैहिस्सलाम कब्र से जिंदा होकर निकल आए और घबराते हुए पूछा के कयामत कायम हो गई है फिर वह हजरत ईशा अलैहिस्सलाम पर ईमान लाए फिर थोड़ी देर बाद उनका इंतकाल हो गया



(4) जो खाया होता और जो छुपाया होता वह बता देते हदीस शरीफ में है के हजरत ईशा अलैहिस्सलाम बनी इसराइल के बच्चों को उनके मां-बाप जो खाते और जो अपने घरों में छुपा कर रखते उनके बारे में बता दिया करते थे जब उन बच्चों के मां बाप ने उनसे पूछा के तुम्हें इन बातों की खबर कैसे होती है तो बच्चों ने बता दिया के हजरत ईशा अलैहिस्सलाम उन्हें बताते हैं 


यह सुनकर उनके मां बाप ने बच्चों को ईशा अलैहिस्सलाम के पास जाने से मना कर दिया था के हजरत ईशा अलैहिस्सलाम जादूगर हैं नौजुबिल्लाह जब हजरत ईसा अलैहिस्सलाम बच्चों की तलाश में बस्ती में दाखिल हुए तो बनी इसराइल ने अपने बच्चों को एक मकान के अंदर छुपा दिया के बच्चे यहां नहीं हैं तो आपने पूछा के घर में कौन है तो उन्होंने कहा कि घर में सूर बन्द हैं 


तो आप ने फरमाया के अच्छा सूर ही होंगे चुनाचे लोगों ने मकान का दरवाजा जब खोला तो मकान में से वाकई सूर निकले इस बात का बनी इसराइल में चर्चा हो गया और बनी इसराइल ने गुस्से में आकर आपके कत्ल का मंसूबा बना लिया यह देखकर आप की वालिदा बीबी मरियम र ज अन्हा आप को साथ लेकर मिश्र को हिजरत कर गई इस तरह आप उनसे महफूज रहे


1 thought on “हज़रत ईशा अलैहिस्सलाम के 4 मोजेजात | hazrat isa a s ke 4 mojzat | in hindi”

Leave a Comment