![]() |
(बेवकूफ व्यापारी की कहानी-Moral Stories in Hindi) |
Moral Stories in Hindi – ईरान का एक व्यापारी था, जो अपने आप को बोहोत अकलमंद समझता था। वो एक शहर से दूसरे शहर जाके अपना सारा सामान बेच दिया करता था।
उस व्यापारी ने दूसरों की तुलना में सबसे अच्छा कारोबार खड़ा कर लिया और एक सफल आदमी बनकर वो अपने आप को अकील कहने लगा और लोग भी उसे इसी नाम से जानने लगे।
अकील” का असली नाम नसीरुद्दीन था। वो इस तरह की न्याब न्याब चीज़े व्यापार के लिए लाता था के लोग उसे देखकर हैरत में पड़ जाते थे और उन्हें मुंह माँगी कीमत पर खरीद लेते थे।
Also Check : इमाम साहब का मर्तबा
Moral Stories in Hindi – एक दिन वो बाजार में बैठा था और अपने दोस्तों से कुछ बातें कर रहा था के एक चिड़ी मार उसके पास से गुज़रा जो गा रहा था।
सोने की चिड़िया, जादू की चिड़िया, घड़ी बजाती है, अंडा देती है, जिसने यह सुना वह अपने दोस्त को छोड़ कर चिड़िया के पीछे हो लिया। चिड़ी मार के पास सभी पिंजरे खाली थे, एक पिंजरे में केवल एक खाकी रंग का पक्षी पंख फड़फड़ा रहा था।
व्यापारी चलते-चलते सोचने लगा कि मैं एक सोने की चिड़िया खरीद लूं, अगर सचमुच सोने का अंडा देती है तो मुझे इतनी मेहनत नहीं करनी पड़ेगी
चिड़ि मार को रोकते हुए व्यापारी ने कहा, भाई, क्या ये सच में एक सोने की चिड़िया है ये तो एक सामान्य पक्षी की तरह दिखता है।”
चिड़ी मार ने उसे उपर से नीचे देखा और सोचने लगा की जरूर ये कोई बेवकूफ आदमी है जो अमीर बनना चाहता था। उसने चिड़ी मार ने उसे भरोसा दिलाया और कहने लगा भैया, चिड़िया के उपर कोई जादू नहीं हुआ है। ये तो बस चौदहवीं रात को दूर कहीं गरज बजने पर वो सोने का अंडा देती है।
Also Check : एक किसान की सबक आमोज़ कहानी
Moral Stories in Hindi – इस चिड़िया ने मुझे मालामाल कर दिया है। इसने अब तक मेरे घर में दस अंडे दिए हैं।” मेरे देश में आओ, मेरी बड़ी respect है । मैं इसे नहीं बेचता, लेकिन ये अपने मालिक को केवल दस अंडे देती है, इसके बाद अगर कोई इसे खरीदता है, तो ये दूसरे मालिक को दस अंडे और देगी।”
चिड़ी मार की बात को सच मानकर व्यापारी ने चिड़िया को खरीद लिया और अपना सब कुछ चिड़ी मार को बेच दिया। अगले दिन चिड़ी मार फिर बाजार में नहीं दिखा। एक समय में एक पक्षी के लिए अपनी सारी संपत्ति बेचने के बाद, व्यापारी एक झोपड़ी में एक पक्षी पिंजरे के साथ रहता था।
उसके दोस्तों ने उसे बहुत बताया कि उसने घाटे का व्यापार किया है और तुझे धोखा दिया है”। लेकिन व्यापारी ने कहा, वो बहोत समझदार है, वो कभी घाटे में व्यापार नहीं करता, आप देखेंगे कि इससे मुझे कितना लाभ होगा। व्यापारी बस चौदहवीं रात का इंतजार कर रहा था।
आखिरकार वो रात आ ही गई। व्यापारी बहुत खुश हुआ कि उसकी चिड़िया आज ही। सोने का अंडा देगी। वो रात भर जागता रहा। चिड़िया कभी पिंजरे में सोती तो कभी फड़फड़ाती। आखिर कर जैसे तैसे सुबह हो गई, गूजर की आहट हुई और व्यापारी थक के सो गया।
Also Check : हैदराबाद की अमीन की एक दर्द भरी कहानी
Moral Stories in Hindi – जब उसने आंखें खोलीं और पिंजरे के पास गया, तो पिंजरे में अंडा नहीं था। वो अपना सिर पकड़ कर बैठ गया। उसे बहुत पछतावा हुआ और उसने एक सबक सीखा, घमंड अपने से जादा किसी को ना समझना ,हर किसी को बेवकूफ समझना और अहंकार कभी-भी इंसान को बर्बाद कर सकता हैं।
प्यारे दोस्तों,अगर आप लोगों को हमारी ये post पसंद आई हो और अगर आप को इस post se कुछ इल्म हासिल हुआ हो तो नीचे दिए गए sharing botton को दबा के बराए मेहरबानी इस post को share जरूर कर दें शुक्रिया
Masa allah bohot achhi kahani hai